बिलारी की देवधाम काॅलोनी में रहती थी आशा वर्कर
अहरोला की आशा वर्कर मंजू देवी कई वर्ष से अकेली ही बिलारी की देवधाम काॅलोनी में घर बनाकर रह रही थी। रोजाना सुबह वह अहरोला जाती थी और शाम को बिलारी आ जाती थी। मंजू की बेटी नीरज ने करीब आठ साल पहले घर में ही आत्महत्या कर ली थी।
मंजू का पति मनवीर सिंह ट्रक चालक है, जो 15 वर्ष से मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र मेें किराए पर रह रहा है। मंजू का इकलौता बेटा हर्षित उर्फ बॉबी कई वर्ष से नोएडा में रहकर कारोबार कर रहा है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
मंजू बिलारी से बीरमपुर रोजा रोड पर कब और कैसे पहुंची इसके लिए पुलिस ने बैंक और आसपास की दुकान पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि मंजू बिलारी से बीरमपुर गांव होते हुए रोजा संपर्क मार्ग पर पहुंची होगी।
मंजू देवी का पति ट्रक चालक है, जो मुरादाबाद में रहता है। वहीं बेटा नोएडा में रहता है। महिला के परिजन जो तहरीर देेंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। - संदीप कुमार मीना, एसपी देहात