फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की माैत, स्कूल में पता चला तो दोस्तों में मची चीख पुकार

Thu, 24 Oct 2024 10:17 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद)।

सार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम हटाकर मामले में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूंढापांडे इलाके में हुए हादसे में जान गंवाने वाले छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्रों रनवीर सिंह (15) और बॉबी (15) की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। माैके पर जुटे लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर बूजपुर आशा स्थित बीपीएस मेमोरियल कॉलेज में बुधवार सुबह 10:30 बजे भोजनावकाश होने पर कक्षा आठ में पढ़ने वाले बूजपुर आशा निवासी बॉबी और रनवीर सिंह बाइक से आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने जा रहे थे।

उनके साथ मिलक बूजपुर आशा निवासी साहिल, लाडपुर निवासी कुलदीप भी थे। कॉलेज से निकलते ही करनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारों छात्र घायल हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि आए दिन खनन लदे डंपरों के संचालन से हादसे हो रहे हैं। दिन में डंपरों के संचालन पर रोक लगाई जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रों को रेफर कराकर दूसरे अस्पताल ले गए।

निजी अस्पताल में रनवीर सिंह और बॉबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल और कुलदीप का इलाज चल रहा है। सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डंपर कब्जे में ले लिया गया है।

रनवीर के माता-पिता की हो चुकी है माैत

परिवार के लोगों ने बताया कि रनवीर सिंह के पिता बादाम सिंह और मां रूमा देवी की करीब 12 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। रनवीर के परिवार में भाई सतवीर, बहन भूरी, सुधा, प्रीति और मोरश्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें