फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मझोला से दो बहनों का अपहरण, हिमाचल प्रदेश के दो युवकों के खिलाफ केस, कॉल करके परेशान भी करते थे

Mon, 22 Jul 2024 07:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से दो बहनों को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बहनों को फोन करके परेशान करते थे। 
विज्ञापन
युवती का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों का अपहरण हो गया। दोनों बहनें घर से दवा लेने निकली थीं। पुलिस ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी निवासी दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के कासम नंगला निवासी ओमपाल सिंह ने मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी सरोज कुमारी उर्फ राज कुमारी कुछ समय पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दवा की फैक्टरी में नौकरी करने गई थी।

वहां पत्नी के साथ उनकी दो बेटियां भी रहती थीं। एक बेटी की उम्र 19 और दूसरी बेटी की उम्र 17 साल है। आरोप है कि वहां सचिन और अनुराग नाम के युवक दोनों बेटियों को परेशान करते थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर दंपती ने अपनी दोनों बेटियों को मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। इसके बाद भी आरोपी उनकी बेटियों को वीडियो कॉल कर परेशान कर रहे थे।

पिता ने बताया कि 11 जुलाई को दोनों बेटियां दवा लेने रिश्तेदार के घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में आरोपी सचिन और अनुराग अपने अन्य साथियों के साथ आए और दोनों बहनों का अगवा कर ले गए।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें