फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हादसा: ट्रक ने ननदोई-सलहज को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, शादी के कार्ड बांटकर जा रहे थे घर

Wed, 31 Jan 2024 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पाकबड़ा बाईपास स्थित हकीमपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बंटी और उसकी साले की पत्नी (सलहज) की मौत हो गई। दोनों शादी का कार्ड बांटकर घर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
पाकबड़ा इलाके में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास पर हकीमपुर गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बंटी (35) और उसकी साले की पत्नी (सलहज) कृष्णा (35) की मौत हो गई। कृष्णा अपने जेठ की बेटी की शादी कार्ड अपने मायके मौढ़ा तैय्या में पहुंचाकर घर लौट रही थी।

विज्ञापन

 

हादसे में जान गंवाने वाली कृष्णा पत्नी प्रेमपाल उर्फ पप्पू रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के होसपुर गांव निवासी थी। उसके पति फैक्टरी में काम करते हैं। 22 फरवरी को कृष्णा के जेठ सरजीत और जेठानी भूरी की बेटी ओमवती की शादी है।

मंगलवार को कृष्णा अपने मायके मौढ़ा तैय्या में शादी के कार्ड बांटने गई थी। कृष्णा अपने ननदोई डिलारी थाना क्षेत्र के नाखूनका गांव निवासी बंटी को साथ लेकर गई थी। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास स्थित हकीमपुर के पास अगवानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन


इस हादसे में कृष्णा की मौके पर मौत हो गई जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हाोगए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बंटी को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार बंटी की भी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से भाग गया। परिवार के लोगों ने बताया कि बंटी के परिवार में पत्नी बाला, बेटा रोहित, राधिका और एक साल का बेटा छोटू है। बंटी परिवार के साथ काशीपुर में रहता था और वहां फैक्टरी में काम करता था।

जबकि कृष्णा के परिवार में बेटे पंकज और पीषूय हैं। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें