फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बेखौफ अपराधी: अस्पताल में घुस महिला डॉक्टर पर तमंचे से फायर, तीन युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Wed, 31 Jan 2024 04:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे के चमरौआ खानपुर गांव निवासी डॉ. शबा नाज ने पुलिस को बताया कि उनका कटघर निवासी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर आरोपी अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और फायरिंग कर दी। इसमें वह चोटिल हो गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में सोमवार रात तीन युवकों ने अस्पताल में घुसकर फायरिंग कर दी। हमले में महिला डॉक्टर जख्मी हो गई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र के चमरौआ खानपुर गांव निवासी डॉ.शबा नाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रेम वंडरलैंड के पास एआर हास्पिटल नाम से अस्पताल चलाती हैं। डॉ.शबा नाज का कहना है कि कटघर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

आरोप है कि डॉक्टर के भाई के खिलाफ इसी विवाद में दुष्कर्म का केस भी दर्ज करा दिया था। सोमवार रात करीब 10 बजे डॉक्टर अस्पताल में ही खाना खा रही थीं। इसी दौरान युवक अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें डॉक्टर बाल बाल बच गईं। गोली दीवार से टकरा गई। जिससे ईंट टूट गई और उसका टुकड़ा डॉक्टर को लग गया। जिससे वह चोटिल हो गईं। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए।

कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें