फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बुखार से और तीन लोगों की जान गई, डेंगू के 27 केस मिले, स्वास्थ्य विभाग को मौतों का पता नहीं

Wed, 11 Oct 2023 09:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अधिकांश अस्पताल मरीजों से भर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग गांवों में शिविर लगाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बुखार के कारण लोगों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को कुंदरकी व अगवानपुर से मौत के तीन मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर डिले में डेंगू के 27 नए केस मिले हैं। अब तक मिले मरीजों की संख्या 859 हो गई है। मंगलवार को मिले मरीजों में पांच दूसरे जनपदों के हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को कुंदरकी के गांव मानकपुर में निवासी वृद्धा अख्तरी बेगम (100) का बुखार से मौत हो गई थी। उनके बेटे हाजी इलियास ने बताया कि वह गांव की सबसे बुजुर्ग महिला थीं। उन्हें चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया लेकिन हालत में सुधार नही हुआ और उनकी मौत हो गई।

ठाकुरद्वारा के गांव बंकावाला निवासी कलुआ (60) को सात दिन पहले तेज बुखार आया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह गांव सुल्तानपुर मुंडा में बुखार से कमलेश सैनी (35) पत्नी सोमपाल सिंह की मौत हुई है।
विज्ञापन


उन्हें तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज शुरू होने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में डेथ ऑडिट कर रही है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग, ग्राम प्रधान, नगर निगम समेत तमाम विभागों व जिम्मेदार लोगों को साथ जोड़ा गया है। जिससे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में मदद मिल सके। 13 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें