मुरादाबाद के रामगंगा में रेस्क्यू चलाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के एक घंटे बाद तीनों अन्य बालकों के साथ कटघर क्षेत्र में गुलाबबाड़ी पुल के पास रामगंगा में नहाने लगे। ज्यादा आगे बढ़ने से तीनों तेज बहाव के कारण बहने लगे। अन्य बालकों के शोर मचाने पर नजदीक मौजूद लोग तलाश में जुटे। परिजनों से जानकारी मिलने पर पीएसी के गोताखोरों ने भी सर्च ऑपेरशन शुरू किया।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रात तक कामयाबी नहीं मिली लेकिन तलाश जारी है। परिजनों ने बताया कि मनोज कक्षा छह और दुर्गेश पांचवीं में पढ़ता है। रितिक भी कक्षा पांच का छात्र है। इससे पहले 19 अगस्त शनिवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया था। उसका शव दो किलोमीटर दूर मिला। कटघर थाना क्षेत्र के उड़पुरा निवासी मोहम्मद कादिर (17) शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्त के साथ जामा मस्जिद पुल की ओर घूमने गया था।
शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम करीब सवा चार बजे कादिर का शव कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा रेलवे पुल के पास मिला। कादिर के पिता मोहम्मद ताहिर की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। उसके परिवार में मां शहनाज और बहन अल्दिया है।