फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डिप्टी सीएमओ के मकान के ताले तोड़े, सामान और नकदी उड़ा ले गए चोर, बुद्धि विहार में हुई वारदात

Thu, 04 Jan 2024 03:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

चोरों ने बुद्धि विहार इलाके में डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत कुमार के घर का ताला तोड़ लाखों का सामान पार कर लिया। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद का मझोला थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बुद्धि विहार में चोरों ने बदायूं में रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत कुमार के मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर के बाहर दुकान चलाने वाला दुकानदार पहुंचा तो वारदात की जानकारी हो पाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आस पड़ोस के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।

विज्ञापन


बुद्धि विहार सेक्टर-9 बी निवासी नवनीत कुमार बदायूं में डिप्टी सीएमओ रहे हैं। वह वर्तमान में गोरखपुर मेडिकल कालेज से एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. नवनीत के मकान में बरेली निवासी उनके साले अमरेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। अमरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर को उनके पिता की मृत्यु हो गई थी।

वह परिवार के साथ अपने घर बरेली चले गए थे। मंगलवार रात किसी समय चोर मेन गेट पर लगे ताले तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों 40 हजार की नकदी, एलईडी, सोने चांदी के जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह करीब 10 बजे दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि डॉक्टर के मकान के ताले टूटे हैं।
विज्ञापन


उसने तुरंत डॉक्टर और उनके साले को कॉल की और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें