फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: फ्लैट में मिला महिला चिकित्सक का शव, तीन दिन से नहीं गई थीं ड्यूटी, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 31 Dec 2021 11:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

डॉ. निधि सिंह बुधवार के बाद से ड्यूटी पर नहीं गई थीं। दो दिन से कॉल रिसीव नहीं होने पर उनके पिता ने अस्पताल के कर्मचारी को उनके फ्लैट पर भेजा था, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में इंपीरियल ग्रीन अपार्टंमेंट के फ्लैट में महिला चिकित्सक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह एशियन विवेकानंद अस्पताल में कार्यरत थीं।

विज्ञापन


कॉल रिसीव न होने पर पिता ने अस्पताल स्टाफ के कर्मचारियों को फ्लैट पर भेजा था तो दरवाजा अंदर से बंद था। डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खोल कर देखा तो चिकित्सक का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि शव के पास इंजेक्शन और शराब की बोतल रखी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

छह महीने पहले आई थीं यहां

एएसपी सागर जैन ने बताया कि निधि सिंह (30) एशियन विवेकानंद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में कार्यरत थीं। वह मूलरूप से बलिया जिले की रहने वाली थीं। निधि कांठ रोड स्थित इंपीरियल ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थीं। निधि छह माह पहले ही यहां आई थीं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे तक उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी की थी। इसके बाद वह अपने फ्लैट पर चली गईं।

बुधवार से नहीं हो रही थी कॉल रिसीव

बुधवार पांच बजे के बाद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। शुक्रवार को भी दिन भर फोन रिसीव नहीं हुआ तो पिता ने अस्पताल स्टाफ के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर बेटी को देखने के लिए बुला था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम कर्मचारी फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दरवाजा खोला गया। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो डॉक्टर का शव बेड पर पड़ा था।

एएसपी सागर जैन ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव के पास इंजेक्शन और कमरे से शराब की बोतल बरामद हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें