फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी हत्याकांड: अंदर से बंद था मंदिर, बिस्तर पर पड़ा था महंत का शव, हत्यारोपी चप्पे-चप्पे से थे वाकिफ

Fri, 19 Jan 2024 10:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में रामगंगा नदी के किनारे पर बने मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। उनका शव मंदिर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। वारदात को जिस अंदाज से अंजाम दिया गया है, उससे लग रहा है कि इसमें महंत का कोई करीबी शामिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुजारी की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ रोड से इस्लाम नगर जाने वाले बाईपास से करीब एक किलोमीटर नीचे उतरकर रामगंगा नदी किनारे स्थित सुनसान इलाके में बने प्राचीन शिव मंदिर में महंत मुन्ना लाल पुरी अकेले रहते थे। उनका न तो कोई शिष्य था और न ही परिवार का कोई सदस्य यहां आता जाता था लेकिन हत्याकांड को जिस अंदाज में अंजाम दिया गया है, उससे लग रहा है कि इसमें महंत का कोई करीबी शामिल रहा है।

विज्ञापन


जिसके लिए महंत गेट खोल सकते थे। हत्यारोपी मंदिर और उस क्षेत्र से पूरी तरह से वाकिफ थे। ग्रामीणों ने बताया कि महंत अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहते थे। वह चैनल गेट का दरवाजा अंदर से बंद कर ताला लगा देते थे। अंजान लोगों के लिए न तो ताला खोलते थे और न ही वह रात में बाहर निकलते थे।

बृहस्पतिवार सुबह सुबह उनका शव बेड पर ही पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में पता चला कि महंत मुन्ना लाल का शव जिस हालत में मिला है, उसे देखकर लग रहा है कि महंत पर सोते हुए ही हमला किया गया था। उनके गले और एक साइड की कनपटी पर निशान मिले हैं।
विज्ञापन


महंत दो लिहाफ ओढ़कर सो रहे थे लेकिन लिहाफ और बिस्तर की हालत देखकर नहीं लग रहा है कि महंत ने कोई संघर्ष भी किया होगा। इसके अलावा बेड के पास ही उनका संदूक भी सही हालत में मिला है। इसके अलावा दीवार पर टंगी एलईडी को भी उतारने का प्रयास नहीं किया गया है।

जिससे ये भी माना जा रहा है कि लूट का भी कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसके अलावा हत्यारा ये भी जानता था कि महंत अंदर से चैनल में ताला लगाकर सोते हैं। इसलिए वह चैनल में अंदर से ही ताला लगाकर भागा था।

 

 

कैमरे लगवाना चाहते थे महंत

भटावली गांव निवासी ग्रामीणों ने बताया कि महंत कई बार मंदिर में कैमरे लगवाने की बात कह चुके थे। इस बार शिवरात्रि से पहले ही कैमरे लगवाने की बात तय हुई थी। जिससे ये भी माना जा रहा है कि कहीं महंत को अपनी जान का खतरा तो नहीं था।

गुरु के मंदिर छोड़ने के बाद मुख्य महंत बन गए मुन्ना लाल

महंत मुन्नालाल पुरी (65) मूल रूप से बरेली के धमौरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी थे। वह अविवाहित थे। परिवार में केवल भतीजे हैं। वह भी बाहर मजदूरी करते हैं। मुन्ना लाल करीब 15 साल पहले यहां आ थे। उस समय मंदिर में ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी धर्मानंद मंदिर के मुख्य महंत थे। मुन्ना लाल की हत्या की सूचना मिलने पर धर्मानंद भी मंदिर आ गए। उन्होंने बताया कि 2016 में मैं अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव मीठनपुर में आश्रम बनाकर रहने लगा था। जिसके बाद से मुन्नालाल पुरी अकेले ही मंदिर में रहते थे।

निर्माणाधीन गोशाला में काम करने वाले लोगों का है आना जाना

प्राचीन शिव मंदिर के पास गोशाला का निर्माण चल रहा है। यहां काम करने वाले मजदूरों का भी मंदिर में आना जाना था। बुधवार शाम मजदूर काम निपटाकर गोशाला से गए थे। बृहस्पतिवार सुबह राजमिस्त्री और मजदूर गोशाला पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मजदूरों और राजमिस्त्री से भी पूछताछ की है।

 
 

रात छह लोग थे महंत के साथ, दो की तलाश में पुलिस जुटी

प्राचीन शिव मंदिर के महंत की हत्या की जानकारी मिलने पर भटावली, मोरा की मिलक, प्रेम नगर के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, तब पता चला कि भटावली निवासी चार लोग और मोरा की मिलक निवासी दो युवकों का मंदिर पर आना जाना था। बुधवार की रात यही छह लोग मौजूद थे।

पुलिस ने भटावाली निवासी चारों लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मोरा की मिलक निवासी दो युवकों के बारे में जानकारी मिली। लेकिन दोनों युवक अपने घर में नहीं मिली। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनके पास उठने-बैठने वालों में से ही किसी ने हत्या की है। क्योंकि ग्रामीण भी किसी से रंजिश होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

पुलिस की चार टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी, फुटेज भी खंगाली

एसएसपी हेमराज मीना ने महंत हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। सिविल लाइंस पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस सेल और अगवानपुर पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाई है। सभी टीमें अलग-अलग एंगल पर काम कर रही हैं। इसके अलावा एक टीम मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें