फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: शिक्षक पति ही करता था ब्लैकमेल, भेजता था अश्लील फोटो, पत्नी ने दी शिकायत

Fri, 24 Dec 2021 06:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसके मोबाइल नंबर पर कोई व्यक्ति अश्लील मैसेज और अश्लील तस्वीरें भेज रहा है। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी वे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
ब्लैकमेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही महिला को उसका शिक्षक पति ही ब्लैकमेल करता था। आरोपी ही अपनी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो भेजकर उसे तंग करता था। महिला साइबर सेल की जांच में इसकी पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसके मोबाइल नंबर पर कोई व्यक्ति अश्लील मैसेज और अश्लील तस्वीरें भेज रहा है। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी वे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने महिला के शिकायती पत्र को साइबर थाने भेज दिया था।

विज्ञापन

साइबर थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक मंजू ने मामले की जांच की। मैसेज और व्हाट्सएप कॉल करने वाले नंबर की सीडीआर और आईडी निकलवाई। जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर कटघर थाना क्षेत्र के बरबारा मझरा भैंसिया निवासी शिक्षक का है। जांच में यह भी पता चला कि मैसेज और कॉल करने वाला आरोपी शिक्षक ही शिकायतकर्ता महिला का पति है।

एक साल पहले ही हुई थी शादी

महिला की शादी करीब एक साल पहले शिक्षक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। महिला एक माह से अपने मायके में रह रही थी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि मैसेज और कॉल करने का आरोपी महिला का पति है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पीड़िता की तहरीर और जांच रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई सिविल लाइंस थाने में ही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें