वहीं, 35 वर्षीय महिला चिकित्सक सुपरटेक में रहती हैं। वह मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। यहां के निजी विश्वविद्यालय में नौकरी कर रही हैं। महिला उत्तराखंड अपने परिवार के पास जाना चाहती थी, लेकिन उसे सर्दी-जुकाम की समस्या थी। इस वजह से उसने निजी लैब में अपनी जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजीटिव रही है।
23 अक्तूबर को मिला था आखिरी कोरोना मरीज
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में अब तक 16,08,399 सैंपल लिए गए हैं। मार्च 2020 से मार्च 2021 तक जिले में करीब 12,086 लोग संक्रमित पाए गए थे, जबकि अकेले अप्रैल 2021 में 16,101 पॉजिटिव केस मिले। मुरादाबाद में कोरोना का आखिरी मरीज 23 अक्तूबर को मिला था। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है, लेकिन वेरिएंट की जानकारी के लिए दोनों के सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे हैं।