फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तांत्रिक ने युवती का बना लिया आपत्तिजनक वीडियो, 15 हजार रुपये भी ठगे, अब जेल की हवा खाएगा आरोपी

Mon, 17 Jun 2024 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने युवती को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये भी ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
युवती को ब्लैकमेल करने का आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद पुलिस ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये ठग लिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एक युवती 13 जून को थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन


उसको 25 दिसंबर को उसकी दोस्त शानू के माध्यम से तांत्रिक का मोबाइल नंबर मिला। कॉल कर संपर्क किया तो तांत्रिक ने अपना नाम मो. आकिब उर्फ कबीर बाबा बताया था। तांत्रिक ने फोन पर बात कर दावा किया कि पूजा पाठ कर सारे दुख दूर कर देगा।

इसके एवज में उसे 30 हजार रुपये चाहिए। तांत्रिक ने कहा कि तुमको पूजा में वीडियो कॉल कर बैठना होगा। युवती उसके प्रभाव में आ गई और वीडियो कॉल कर पूजा में बैठ गई। आरोपी ने झांसा देकर उससे कई आपत्तिजनक क्रियाएं कराईं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। युवती का कहना था कि पैसे नहीं देने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। युवती ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी कोतवाली ऊषा मलिक ने नंबरों के आधार पर छानबीन की। रविवार को थाना प्रभारी ने पारकर रोड से आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी मो. आकिब उर्फ कबीर बाबा पुत्र अय्यूब मेरठ जिले के मोहल्ला तिहाई थाना व तहसील मवाना का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। पूछने पर कबीर ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र का काम करता है। पूजा-अर्चना के नाम पर वह उनसे पैसे लेता है। चुपके से वीडियो कॉल पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करके पैसे मांगता है।

युवती से भी उसने 15 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से लिया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें