24 सेकेंड के इस वीडियो में खुली कार में चार- पांच युवक बैठे हैं। सभी युवक शोर मचा रहे हैं। इनके पीछे दूसरी गाड़ी तेजी से दौड़ रहे हैं। जिस पर सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इन कारों के साथ- साथ चार पांच बाइकें भी दौड़ रही हैं। इनके कुछ पीछे दो और कारें हैं। जिन पर युवक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं।
मुरादाबाद में पुलिस की लाख सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी के लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। अब शहर से सटे ताजपुर गांव के पास अंडरपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें तीन कारों पर सवार युवक स्टंटबाजी कर रहे हैं और ऊपर से ट्रेन गुजर रही है। यातायात पुलिस कारों के नंबर के जरिए उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
24 सेकेंड के इस वीडियो में खुली कार में चार- पांच युवक बैठे हैं। सभी युवक शोर मचा रहे हैं। इनके पीछे दूसरी गाड़ी तेजी से दौड़ रहे हैं। जिस पर सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। इन कारों के साथ- साथ चार पांच बाइकें भी दौड़ रही हैं। इनके कुछ पीछे दो और कारें हैं। जिन पर युवक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अंडरपास के ऊपर से ट्रेन भी गुजर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को एक व्यक्ति ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में पुलिस अफसरों को भी टैग किया गया है।
एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक खुली कार से स्टंटबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यातायात नियम का उल्लंघन किया है। यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वीडियो में देख रहे वाहनों को सील कर कार्रवाई की जाएगी और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हेमराज मीना, एसएसपी