पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की थी। तब पति ने उल्टा महिला के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। कुछ दिन बाद ही आरोपी पति समझौता करके महिला को अपने घर ले गया था। पांच मई 2024 की रात आरोपी देवर ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने देवर की शिकायत की तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और शांत करा दिया था। इसके अलावा पति का पड़ोसी सात मई की शाम करीब चार बजे बहला फुसलाकर अपने भाई, पिता मां, बुआ की सहायता से अपने साथ ले गया और मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आरोपी ने वीडियो बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक महिला को हिमाचल प्रदेश ले गया। वहां होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। 10 मई को वह उसे मुरादाबाद वापस ले आया। यहां 10 से 16 मई तक आरोपी ने अलग अलग गेस्ट हाउस और होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि 17 मई को आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कचहरी ले गया। यहां आरोपी के परिजन और दोस्त आ गए और महिला के पांच लाख रुपये की कीमत के जेवर लेकर भाग गए। महिला ने आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।
पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की सिविल लाइंस थाने की पुलिस की, लेकिन पुलिस ने घटना अपने क्षेत्राधिकार से बाहर की होने की बात कह कर लौटा दी। एसएसपी हेमराज मीना ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।