फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और उनका बेटा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मार्च में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार की जद में महापौर का परिवार आ गया है। महापौर विनोद अग्रवाल और उनके बेटे अंकुर अग्रवाल कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने गए थे, लेकिन बुखार होने पर टीका नहीं लगा। इसके बाद उनकी और बेटे की कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को मेयर के आठ स्टाफ कर्मियाें का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

मेयर विनोद अग्रवाल शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे थे। थर्मल स्कैनिंग उनका तामपान बढ़ा पाया गया। पहले से बुखार होने पर उन्हें टीका नहीं लगाया गया। डाक्टरों ने मेयर को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। बाद में मेयर ने अपनी, बेटे अंकुर अग्रवाल और बहू प्रिया अग्रवाल की जांच कराई। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पिता-पुत्र दोनों संक्रमित पाए गए, जबकि प्रिया अग्रवाल की रिपोर्ट निगेटिव रही। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मेयर के घर और आफिस के आठ स्टाफ कर्मियों का सैंपल लिया गया।
नेता से लेकर अफसरों तक में हड़कंप
मुरादाबाद। मंगलवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष मुरादाबाद आए थे। वह शहर में नगर निगम की ओर से आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान मेयर विनोद अग्रवाल भी उनके साथ रहे। कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में जिले के नेताओं से लेकर अफसरों तक जमावड़ा था। बुधवार को भी मेयर दूसरे कार्यक्रमों में शामिल रहे, जबकि गुरुवार को महाशिवरात्रि पर मेयर जलाभिषेक करने मंदिर भी पहुंचे थे। अब मेयर के कोरोना पॉजिटिव आने पर नेताओं से लेकर अफसरों तक में हड़कंप मचा हुआ है। मेयर के करीबियों और नगर निगम कर्मियों में भी हड़कप मचा है।
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 31
मुरादाबाद। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या अब 11919 हो गई है। वहीं फरवरी में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई थी। लेकिन अब ये संख्या 31 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें