फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव में बुजुर्ग सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना से बचाव के लिए बुजुर्ग आगे आ रहे हैं। आमजन के टीकाकरण में बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है। शनिवार को टीकाकरण दिवस पर 603 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसमें बुजुर्गों की संख्या 74 प्रतिशत रही। इसके अलावा 120 बीमार, 37 स्वास्थ्य कर्मी और 21 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल रहे।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में बिना बुलाए केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पहुंचने वालों में बुजुर्ग सबसे आगे हैं। हर दिन की इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को शहर के 17 केंद्रों पर टीकाकरण के सत्र आयोजित किए गए। इसमें एक सरकारी और सोलह निजी अस्पताल शामिल रहे। निजी अस्पतालों में 432 और जिला अस्पताल में 193 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक रही। बुजुर्गों की संख्या 447 रही। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की संख्या 120 रही। इसके अलावा 37 स्वास्थ्य कर्मियों और 21 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया। वहीं 44 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें