छात्र पर हमला करने के आरोप में 16 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
ठाकुरद्वारा में छात्र पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 16 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें तीन को नामजद किया गया है। गांव नाहरवाला निवासी अर्पित यादव नगर में रतूपुरा रोड पर मंडी समिति के पास किराए का कमरा लेकर पढ़ता है। उस पर रंजिश में कुछ युवकों ने चार दिन पूर्व हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था।
पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब पुलिस ने जांच के बाद 16 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें हर्षित, हैप्पी और भोले को नामजद किया गया है। शेष अज्ञात हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट पिता-पुत्र समेत तीन लोग गिरफ्तार
कुंदरकी में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के डोमघर में जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद है। शनिवार को भी विवाद होने पर पुलिस समझा कर आई, लेकिन दोनों पक्षों रविवार की सुबह फिर से आमने सामने आए गए और मारपीट व गाली-गलौज हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नसीम, शीश मोहम्मद और अदनान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। साथ ही विवाद में परोक्ष रूप से शामिल लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है, ताकि विवाद आगे नहीं बढ़ सके।