फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: रिश्तेदार ने डलवाया था किसान के घर डाका, पिता पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 04:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी रजाबुल हसन के घर 20 जनवरी की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में फरार बिलाल वादी का रिश्तेदार है और उसी ने डकैती की साजिश रची थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा के करनपुर में किसान रजाबुल हसन के घर उसके ही रिश्तेदार ने डाका डलवाया था। पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी रजाबुल हसन के घर 20 जनवरी की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुंदरकी के महलोली गांव निवासी मो हसन, उसके बेटे नुरुल और मो. नवी को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इसी गांव के चार आरोपी बदमाश शमशाद, मोहम्मद नवी, तौफीक अंसारी और बिलाल फरार हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि फरार बिलाल ही वादी का रिश्तेदार है और उसने ही डकैती की साजिश रची थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें