फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद को मिलीं 56000 एलईडी, वितरण शुरू

Fri, 03 Jun 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ब‌िजली
विज्ञापन
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मुरादाबाद क्षेत्र को मिली 56000 एलईडी का गुरुवार से वितरण शुरू हो गया। मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने राजकीय इंटर कालेज के पास एलईडी उपभोक्ताओं को बांटकर इसकी शुरूआत की। इस दौरान तमाम उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की सस्ती एलईडी लाइटें खरीदीं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 56000 एलईडी मुरादाबाद के लिए उपलब्ध कराई हैं। इनका वितरण गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज से शुरू हो गया।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने एलईडी बल्व सौंपकर वितरण की औपचारिक शुरूआत कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक सात वाट की एलईडी की कीमत अस्सी रुपये और 9 वाट की कीमत 99 रुपये निर्धारित कई गई है। जोकि बाजार में 200 रुपये की एलईडी से आधी से भी सस्ती है। विभाग से दी जाने वाली एलईडी पर दो साल तक की गारंटी भी रहेगी। एलईडी लगाने से बिजली के बिल में कमी आएगी। जमा बिल की प्रति दिखाने के बाद एलईडी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभागीय वैन एलईडी का वितरण पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर भ्रमण करके करेगी। शिविर में पहले दिन ही तमाम उपभोक्ताओं ने एलईडी बल्ब प्राप्त किए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें