फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रेंजर की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
 कांठ और मुरादाबाद क्षेत्र के वन रेंजर योगेश कुमार मिश्रा की गुरुवार सुबह काकोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह बुधवार रात नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ में रह रहे अपने बच्चों से मिलने गए थे। वन विभाग की कांठ और मुरादाबाद क्षेत्र के रेंजर योगेश कुमार मिश्रा बुधवार की रात नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ जाने को निकले थे। लखनऊ में योगेश मिश्रा का परिवार रहता है।
विज्ञापन


वह मूलत: छपरा (बिहार) के रहने वाले हैं। सुबह करीब पांच बजे ट्रेन काकोरी स्टेशन पर रुकी तो योगेश मिश्रा पानी पीने को उतरे। इसी बीच चलती ट्रेन के पायदान पर पैर रखने से फिसल गया। जिससे ट्रेन के नीचे आने से उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

वन रेंजर के पास मौजूद फोन नंबर पर काल करके रेलवे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रेंजर योगेश मिश्रा के ट्रेन से कटने की सूचना पर वन विभाग कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लखनऊ रवाना हो गए। बता दें कि गत वर्ष अमरोहा में तैनात रेंजन पीपी सिंह की इसी तरह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते वक्त कटकर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें