फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में मुरादाबाद नौवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति में मंडल के चार जिले टॉप टेन सूची में शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले मंडली समीक्षा बैठक में कमिश्नर अंजनेय कुमार द्वारा दी गई नसीहत के बाद अधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने में अमरोहा जिला का प्रदेश में दूसरा स्थान है। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष 92.14 फीसदी आवास पूर्ण करने वाला मुरादाबाद जिला नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मुरादाबाद की प्रगति प्रदेश में पहले ठीक नहीं थी। कुछ समय तक टॉप टेन सूची में शामिल नहीं था। लेकिन अब मुरादाबाद समेत मंडल के चार जिले प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 4723 लाभार्थियों को उनकी छत मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से 4352 लाभार्थियों को मकानों की चाबी सौंपी जा चुकी है।
मंडल में सबसे बेहतर प्रदर्शन अमरोहा का है। यह जिला प्रदेश की टॉप टेन सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां 1710 लोगों को घर मुहैया कराने के लक्ष्य के सापेक्ष 1660 लाभार्थियों के घर कंपलीट हो चुके हैं। प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल संभल छठे स्थान पर है। वहां 3658 लोगों को योजना के तहत लाभ दिए जाने का लक्ष्य था, जिनमें से 3400 लाभार्थियोें के घर कंपलीट हो चुके हैं। बिजनौैर जिले में 4723 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 4224 लोगों को आवास मुहैया कराया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश की टॉपटेन सूची में यह जिला दसवें नंबर पर है। रामपुर जिला प्रदेश में 12 वें स्थान पर है। वहां 3671 लाभार्थियों के लिए मिले लक्ष्य के सापेक्ष 3353 लोगों के आवास कंपलीट हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुरादाबाद जिले में निर्धारित लक्ष्य में जो आवास पूर्ण होने से शेष रह गए हैं उनको भी तीसरी किस्त जल्द जारी करा उन्हें भी पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें