निवेशकों के लिए पोर्टल खुले
एमडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि निवेशकों के लिए नीलामी और जनहित पोर्टल खुले हैं। विभाग की वेबसाइट पर एमडीए की संपत्तियों के बारे में जानकारी दी गई है। खरीदारी के लिए निवेशक कार्यालय में भी आकर संपर्क कर सकते हैं।
अभी नया मुरादाबाद स्थित उद्यम विहार में शोरूम, मॉल के लिए प्लाॅट उपलब्ध हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में भी प्लाॅट हैं। ग्रुप हाउसिंग के लिए भी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। एकता विहार, अमृत कुंज में भी प्लाॅट हैं। सेक्टर-16 नया मुरादाबाद में अपार्टमेंट के लिए बिल्डिंग उपलब्ध है। ढक्का और मझोला में मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग हैं।
18 बहुमंजिला भवनों के लिए हुईं बुकिंग
मेले में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कुल 18 बहुमंजिला भवनों को खरीदने के लिए लोगों ने बुकिंग कराई है। इसमें दो करोड़ की संपत्ति की बुकिंग हुई है। नीलामी के माध्यम से निस्तारित होने वाले तीन आवासीय भूखंड और दो व्यावसायिक भूखंड के लिए दो करोड़ रुपये का पंजीकरण लोगों ने कराया है।
आठ करोड़ के भूखंडों व व्यावसायिक संपत्तियों का हुआ निस्तारण
प्राधिकरण ने ई-नीलामी के माध्यम से आठ करोड़ के भूखंडों एवं व्यावसायिक संपत्तियों का निस्तारण किया है। शहर के लोगों ने नीलामी के माध्यम से आयुर्वेदिक मेडिसिन, क्लीनिक के लिए भूखंड का पंजीकरण कराया है।