फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: घर में चल रही थी बड़े भाई की शादी की तैयारी, छोटे की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मच गया कोहराम

Mon, 12 Feb 2024 10:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के भोगपुर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसके परिवार में बड़े भाई की शादी की तैयारी चल रही थी। अचानक हादसा होने के बाद परिवार में माहौल गमगीन हो गया। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला निवासी शरद कुमार उर्फ सत्तू (21) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। वहीं सोमवार को शरद के बड़े भाई की बरात जानी है। युवक की मौत से घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। भोजपुर के मोहल्ला झादेवाला निवासी जयपाल सिंह सैनी के तीन बेटे हैं।

विज्ञापन


उनके दूसरे नंबर का पुत्र शरद कुमार पास ही परचून की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह शरद किसी काम से पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे जब वह स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले पहुंचा तो वह रामनगर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शरद के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय शरद ने इयरफोन लगाया था। जिसके चलते उसे ट्रेन आने का पता नहीं चल पाया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। शरद की मौत से उसके भाई अजय कुमार व गौरव, पिता जयपाल सिंह सैनी और माता सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मातम में बदली शादी की खुशियां

घर में ढोलक की थाप और मंगलगान के साथ शादी की तैयारी चल रही थी। उधर, लड़की पक्ष भी बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, लेकिन शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे अजय के छोटे भाई शरद की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि शरद किसी काम से स्टेशन पर जा रहा था, लेकिन ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें