मुरादाबाद पुलिस की सर्विलांस सेल ने खोए हुए 201 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। खोए मोबाइल पाकर लोगों का चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि लोगों के मोबाइल अलग-अलग जगहों पर गिर गए थे। शिकायत आने पर इसको लेकर अभियान चलाया गया। सर्विलांस सेल टीम ने विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों से इन मोबाइलों को बरामद किया है।