फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: संबद्धता खत्म होने से खलबली, 500 कर्मी कर रहे दूसरी जगह काम, सिर्फ 15 विभागों ने डीएम को दी जानकारी

Thu, 15 May 2025 11:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद डीएम के आदेश पर कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। जिले के 60 से अधिक विभागों में से अब तक केवल 15 ने ही रिपोर्ट भेजी है। 500 से ज्यादा तृतीय श्रेणी कर्मचारी वर्षों से अन्य विभागों में संबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में डीएम अनुज सिंह निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में कर्मचारियों की संबद्धता खत्म होने से सरकारी विभागों में खलबली मची हुई है। डीएम के आदेश के बाद सिर्फ 15 विभागों ने ही संबद्धता समाप्ति की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। जबकि जिले में साठ से अधिक विभाग हैं। जिले के विभिन्न विभागों में ऐसे कर्मचारी हैं, जिनकी मूल तैनाती कहीं और है।

विज्ञापन


किसी कारणवश उन्हें दूसरे विभागों में संबद्ध किया गया है। कोई पांच साल से तो कोई दस साल से संबद्ध पर अपनी सेवाएं दे रहा है। जिले में तृतीय श्रेणी के ऐसे कर्मचारियों की संख्या 500 से अधिक है। इसमें लिपिक, आशुलिपिक और शिक्षक शामिल हैं।

इन कर्मचारियों को संबद्धीकरण विभाग से प्राप्त उपस्थिति सत्यापन आख्या के आधार पर मूल विभाग से उनका वेतन जारी हो रहा है। इसे अनुचित ठहराते हुए पांच मई को डीएम ने कर्मचारियों की संबद्धता के संबंध में पूर्व में विभिन्न स्तरों से निर्गत सभी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया था। 
विज्ञापन


साथ ही अधिकारियों से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन अभी तक करीब 15 विभागों की ओर से रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को अपने मूल तैनाती विभाग में जाना होगा। अटैच कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए भी मुख्य कोषाधिकारी को लिखा पत्र गया है।

विज्ञापन

दिव्यांगों के चिह्नांकन के लिए ब्लॉकवार लगेंगे कैंप
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉकवार कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें विगत तीन वर्षों से इस योजना का लाभ नहीं मिला है (छात्रों को छोड़कर, जिन्हें हर वर्ष पात्रता प्राप्त होती है), उनके चिह्नांकन के लिए जिले के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि डिलारी विकासखंड सभागार में 15 व 16 मई को, ठाकुरद्वारा में 17 व 19 मई को, कुंदरकी में 20 व 21 मई को, बिलारी में 22 व 23 मई  को, मूंढापांडे में 24 व 26 मई को, भगतपुर टांडा में 27 व 28 मई को, छजलैट में 29 व 30 मई को, मुरादाबाद विकास खंड सभागार में 31 मई व दो जून को शिविर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें