फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डीपफेक से महिला की बना दी अश्लील वीडियो, इंस्टाग्राम में देख रह गई दंग.. अब इसकी कर रहे डिमांड

Sun, 31 Dec 2023 10:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। बताया कि उसकी इंस्टाग्राम में आईडी है। कुछ दिन पहले किसी ने उसे मैसेज कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर भेजा दिया। विरोध करने पर आरोपी मैसेज करने के साथ ब्लैकमेल करने लगा है। 

विज्ञापन
मुरादाबाद की युवती के साथ धोखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की डीपफेक से एक महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के इंस्टाग्राम के आईडी पर फोटो और वीडियो भेज कर पांच हजार रुपये की मांग की। महिला ने रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है। 21 सितंबर को उसकी आईडी पर एक आईडी से उसके अश्लील फोटो और वीडियो आए। इसके बाद मैसेज भेजने वाले ने शाम तक पांच हजार रुपये देने को कहा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं मिलेंगे तो वीडियो और फोटो वायरल कर दिए जाएंगे।

पीड़िता उसने नाम पूछा तो एक नंबर से उसकी कांफ्रेंस कॉल लगाई गई। सामने वाले ने अपना नाम दीपक पटेल बताया। उसने कहा कि वह झांसी जनपद के नोटा निवासी है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बताया वह झांसी के सिरोली निवासी है। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता से कहा कि हमसे अकेले आकर मिलो।
विज्ञापन


इसके अलावा पैसों की भी डिमांड की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने तक की धमकी दी। धमकी मिलने से परेशान हुई महिला ने इस मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। तब वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और अज्ञात आरोपी के खिलाफ धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस तरह तैयार कर रहे डीफेक वीडियो

किसी रियल वीडियो में दूसरे के चेहरे को फिट कर देने को डीपफेक नाम दिया गया है। डीपफेक वीडियो बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाता है। इसके लिए आवाज भी बदल दी जाती है। जिसकी वीडियो या आवाज बनाई जाती है। उसे कोई पहचान नहीं पाता है। वीडियो, फोटो आवाज हूबहू बदल वैसी ही होती है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें