फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पिता की मौत के नौ घंटे बाद बेटे को पड़ा हार्टअटैक, सदमे में गई जान, घर से एक साथ उठे दो जनाजे

Thu, 16 May 2024 04:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पिता की मौत का सदमा बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घर से एक साथ दो जनाजे उठाने से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
जान गंवाने वाले पिता-पुत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी के गांव हरियाना निवासी भूरा सलमानी (65) की मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे मौत हो गई। पिता की मौत के करीब नौ घंटे बाद तासिर (25) की तबीयत खराब हो गई। परिजन तासिर को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्टअटैक से तासिर की मौत होना बताया।

विज्ञापन


बुधवार को घर से पिता-पुत्र के जनाजे एक साथ उठे, तो हर किसी की आंखें नम हो गई। कुंदरकी थाना क्षेत्र में गांव हरियाना निवासी भूरा सलमानी (65) की मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने सलमानी की मौत का कारण हार्टअटैक बताया है।

वहीं पिता की मौत के करीब नौ घंटे बाद रात 2:30 बजे तासिर की भी तबीयत खराब हो गई। परिजन तासिर को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तासिर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्टअटैक से तासिर की मौत की बात कही। तासिर सलामनी का चौथे नंबर का बेटा था।
विज्ञापन


तासिर की करीब 2.5 साल पहले शादी हुई थी। वहीं कुछ ग्रामीणों के अनुसार 13 मई को सलमानी के परिवार के बच्चों गांव के ही कुछ बच्चों से कहासुनी हो गई थी। जिससे बाद बड़ों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें तासिर की भाभी घायल हो गई थी। तासिर की भाभी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। 

 ग्रामीणों के अनुसार मारपीट के सदमे में भी पिता-पुत्र की मौत हो सकती है। उधर, इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल का कहना है कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई कर चालान किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें