फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ध्यान दें: कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों के संचालन के लिए आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द, जानें कब से मिलेगी राहत

Sat, 02 Jul 2022 10:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रेलवे कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता से संचालित कर रहा है। इसलिए रेलवे ने आठ ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के कारण बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। बिजली घरों में कोयले की कमी न हो, इसलिए रेल प्रशासन बिजली घरों तक कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। कोयले के सुगम व तीव्र गति से परिवहन के लिए रेलवे कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता से संचालित कर रहा है। इसलिए रेलवे ने आठ ट्रेनें निरस्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 22453 (लखनऊ-मेरठ सिटी) तीन से पांच जुलाई तक, गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी-लखनऊ) चार से छह जुलाई, गाड़ी संख्या 14308 (बरेली- प्रयागराज) तीन से पांच जुलाई, गाड़ी संख्या 14307 (प्रयागराज संगम-बरेली) तीन से पांच जुलाई, गाड़ी संख्या 04379 (रोजा- बरेली) चार से छह जुलाई तक निरस्त रहेंगी। जबकि गाड़ी संख्या 04380 (बरेली - रोजा) तीन से पांच जुलाई तक निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 05531 (काठगोदाम - मुरादाबाद) तीन से पांच जुलाई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05332 (मुरादाबाद - काठगोदाम) तीन से पांच जुलाई तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें