मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में कार सवारों ने एक महिला के अपहरण का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गलशहीद क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच अक्तूबर को रामपुर रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने के बाद घर लौट रही थी।
मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। शाहजहांपुर की रहने वाली युवती मझोला थाना क्षेत्र में रहती है। युवती ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह बाजार गई थी।
इसी दौरान दो युवकों ने उसका पीछा किया। किसी तरह युवती अपने घर में पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी घर में घुस गए और पीड़िता के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला मंडी निवासी आरोपी हैप्पी और महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।