फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: डिडौरा और डिडौरी गांव में बनेगी नई टाउनशिप, 15 दिसंबर के बाद रजिस्ट्री की तैयारी में अधिकारी

Fri, 01 Dec 2023 05:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने नई टाउनशिप बसाने के लिए 11 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया है। अधिकारी किसानों से वार्ता कर जल्द से रजिस्ट्री करना चाहते हैं। इसके लिए पहले चरण में डिडौरा और डिडौरी गांव को चुना है।
विज्ञापन
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से अधिग्रहण वाले 11 गांवों में से पहले चरण में शहर से सटी ग्राम डिडौरा और डिडौरी में नई टाउनशिप बसाएगा। किसानों से भूमि लेकर नई टाउनशिप से योजना की शुरुआत करेगा। एमडीए ने इसका खाका तैयार कर लिया है। एमडीए प्रशासन का दावा है कि 15 दिसंबर के बाद संबंधित गांवों के किसानों से एमडीए के पक्ष में रजिस्ट्री की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


नई टाउनशिप बसाने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 11 गांवों की 1250 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। किसानों के विरोध के बावजूद एमडीए लगातार किसानों से वार्ता कर उनसे स्वेच्छा से भूमि देने को संपर्क कर रहा है। इसमें उसे कुछ सफलता भी मिल गई है। बताया जाता है कि जिसके आधार पर एमडीए प्रशासन ने पहले चरण में डिडौरा और डिडौरी गांव को चुना है।

इन दोनों गांवों में करीब 300 हेक्टेयर भूमि किसानों से लेने की तैयारी है। दोनों गांवों में एमडीए की टीम लगातार किसानों से संपर्क कर उन्हें भूमि देने के लिए राजी कर रही है। बताया जाता है कि दोनों गांवों के किसान इसके लिए एक हद तक राजी भी हो गए हैं, लेकिन वह एमडीए प्रशासन ने गाटा वाइज मुआवजे का रेट तय करने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


एमडीए का दावा है कि दोनों गावों के काफी किसानों ने लिखित और मौखिक तौर पर अपनी भूमि देने के लिए सहमति भी दे चुके हैं। इसके बाद ही एमडीए प्रशासन को दोनों गांवों में पहले चरण की टाउनशिप विकसित करने की उम्मीद जगी है।

दस्तकारों के लिए होगी आवासीय कॉलोनी

आवासीय कॉलोनी के साथ इस नई टाउनशिप में स्पोर्ट्स, मेडिकल और एजुकेशन से संबंधित गतिविधियों के संचालन की व्यवस्था होगी वहीं दस्तकारों की आवासीय कॉलोनी के साथ मेगाफूड आदि की व्यवस्था रहेगी। हरियाली के लिए पार्कों की भी व्यवस्था होगा।

दोनों गांवों के अधिकांश किसान अपनी जमीन एमडीए को मुआवजे के आधार पर देने को तैयार हैं। तमाम किसानों ने इसके लिए लिखित रूप से भी अपनी सहमति दे दी है। प्रतिदिन किसान आकर मौखिक तौर पर भी अपनी सहमति व्यक्त कर रहे हैं। दोनों गांव में नई टाउनशिप की सभी प्लालिंग तैयार कर ली गई है। भूमि देने के इच्छुक किसानों से 15 दिसंबर के बाद रजिस्ट्री कराने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा। - शैलेष कुमार, वीसी एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें