फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तलाकशुदा बताकर शादीशुदा महिला से करा दिया निकाह, दो लाख रुपये भी हड़पे, छह लोगों ने रची साजिश

Thu, 19 Sep 2024 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नागफनी इलाके में शादीशुदा महिला को तलाकशुदा बताकर एक युवक से उसका निकाह कर दिया गया। मामला उजागर होने के बाद पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि सभी ने पीड़ित से दो लाख भी हड़प लिए थे। 
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला को तलाकशुदा बताकर एक युवक से निकाह करा दिया। इसके बाद उससे दो लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नागफनी के दौलत बाग निवासी साबिर हुसैन ने तहरीर में बताया कि दसवां घाट निवासी बबली उर्फ निकत से उसकी फोन पर दोस्ती हो गई थी। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताकर साबिर से शादी करने की बात कही थी। उसने अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाया।

इसके बाद उसका साबिर का निकाह कर दिया गया। महिला और उसके परिवार के लोगों ने उससे दो लाख रुपये हड़प लिए। साबिर का कहना है कि उसे बाद में पता चला कि महिला उससे पहले भी तीन लोगों से निकाह कर चुकी है। साबिर का कहना है कि उसने पूछताछ की तो उसे छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन


तीन अगस्त को आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है कि कोर्ट के आदेश महिला बबली उर्फ निकत, उसके भाई साजिद, आशु, सलमान व रिजवान और बहन गुड़िया के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

महिला ने दंपती के साथ की मारपीट, केस

मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास रहने वाली मुस्कान ने एक महिला खिलाफ के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुस्कान ने बताया कि लक्ष्मी उसके घर के बाहर ठेला लगाती है। जब भी मुस्कान घर से निकली है तो लक्ष्मी टिप्पणी करती है।

मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे लक्ष्मी ने उसके पति राहुल के साथ गाली गलौज की थी। मुस्कान ने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। जिसमें वह घायल हो गई। मुगलपुरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें