फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादियों को रास आई लखनऊ की फ्लाइट: कानपुर के लिए दशहरे तक शुरू होगी उड़ान, देहरादून-गाजियाबाद भी जल्द

Thu, 19 Sep 2024 11:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब कानपुर के लिए उड़ान सुचारु करने की तैयारी की जा रही है।  अधिकारियों का कहना है कि दशहरे तक मुरादाबाद से कानपुर की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इकसे बाद देहरादून के लिए भी सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद से हवाई उड़ान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के लोगों को लखनऊ की फ्लाइट खूब रास आ रही है। इसका कारण महज सवा घंटे में 355 किमी की दूरी तय करना है। लोगों की रुचि को देखते हुए अब फ्लाई बिग कंपनी कानपुर, देहरादून व गाजियाबाद की फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों का दावा है कि दशहरे तक मुरादाबाद से कानपुर की फ्लाइट शुरू हो जाएगी। एक ही समय पर मुरादाबाद एयरपोर्ट पर तीन विमान खड़े नजर आएंगे। कानपुर के कुछ दिन बाद ही देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए सेवाएं शुरू होंगी।

फिलहाल सप्ताह में तीन दिन मुरादाबाद से लखनऊ के लिए विमान उड़ान भरता है। मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को सुबह 9:35 बजे 19 सीटर विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरता है। इसका बेस फेयर 999 रुपये है, जबकि टैक्स लगाकर किराया 1348 रुपये हो जाता है।
विज्ञापन


इसके बाद जिस तरह सीटें भरती हैं, उसी तरह किराया बढ़ता जाता है। शुरुआती तीन-चार सीटों के बाद किराया 2148 व अंतिम तीन सीटों के लिए 3000 तक पहुंच जाता है। वर्तमान में 15 दिन बाद तक मुरादाबाद से लखनऊ के लिए अच्छी खासी बुकिंग है। हर फ्लाइट में सिर्फ एक या दो सीटें ही खाली प्रदर्शित हो रही हैं।

हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया हुई तेज 

हवाई अड्डे को विस्तार देने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। जिला प्रशासन लगातार मूंढापांडे के किसानों से सहमति पत्र ले रहा है। करीब 500 हेक्टेयर जमीन पर नए टर्मिनल भवन बनाए जाएंगे।

10 मार्च को हवाई अड्डे के उद्घाटन के समय तत्कालीन प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने दावा किया था कि यहां से दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, चेन्नई समेत सभी बड़े शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होगी। फिलहाल फ्लाई बिग कंपनी 500 किमी तक की दूरी को कवर करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

लखनऊ की फ्लाइट को लोगों को अच्छी प्रतिक्रिया दी है। अब बहुत जल्द कानपुर व देहरादून की फ्लाइट शुरू करने की योजना है। दशहरे तक इन दोनों स्थानों में से जहां के लिए अनुमति मिल जाएगी, वहां की फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। - शिवानी जैन, ऑपरेशनल जीएम, फ्लाई बिग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें