महिला ने दंपती के साथ की मारपीट, केस
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास रहने वाली मुस्कान ने एक महिला खिलाफ के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुस्कान ने बताया कि लक्ष्मी उसके घर के बाहर ठेला लगाती है। जब भी मुस्कान घर से निकली है तो लक्ष्मी टिप्पणी करती है।
मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे लक्ष्मी ने उसके पति राहुल के साथ गाली गलौज की थी। मुस्कान ने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। जिसमें वह घायल हो गई। मुगलपुरा थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।