फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: रामगंगा पुल के नीचे खून से लथपथ हालत में मिला युवक, धारदार हथियार से कटा था गला, मौत

Wed, 18 May 2022 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर रामगंगा पुल के नीचे 32 वर्षीय एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उसकी गर्दन पर गहरा निशान था। जिसकी वजह से उसका सभी खून बह गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में  रामगंगा पुल के नीचे खून से लथपथ हालत में एक युवक पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल में  भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। कटघर पुलिस को घटनास्थल से छुरा और नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर रामगंगा पुल के नीचे 32 वर्षीय एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उसकी गर्दन पर गहरा निशान था। जिसकी वजह से उसका सभी खून बह गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें