जिले में मत प्रतिशत बढ़ाएं: डीएम
मुरादाबाद डीएम ने जिले में 50 प्रतिशत से कम वोटिंग वाले बूथों पर शत प्रतिशत मतदान कराने का आह्वान किया। उन्होंने पृष्ठ प्रहरियों के साथ छात्रों को भी मतदान जागरूकता के लिए चयनित किया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने पंचायत सभागार में पृष्ठ प्रहरियों के साथ बैठक की।
उन्होंने पृष्ठ प्रहरियों के साथ एनएसएस के दो छात्रों को वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए चयनित किया। बताया कि अधिक वोटिंग कराने वाले पृष्ठ प्रहरी एवं उनके साथ लगे छात्रों को बृहद कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि मतदान का काफी महत्व होता है। आम जनता को इस मामले में सहयोग करना चाहिए। बैठक में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सभी एसडीएम, नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी और एनएसएस के छात्र उपस्थित रहे।