फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों को सिखाया सबक: बाइक सवारों ने कर दी छेड़खानी, युवती ने शोहदों को पीटा, पुलिस की इस तरह हुई इंट्री

Wed, 09 Oct 2024 10:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)

सार

कांठ में मौसेरे भाई के साथ बाइक से जा रही युवती से तीन युवकों ने छेड़खानी कर दी। युवती ने विरोध करते हुए तीनों शोहदों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
संभल पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसेरे भाई के साथ बाइक से जा रही 22 वर्षीय युवती के साथ तीन शोहदों ने सरेराह छेड़खानी की। युवती ने इसका विरोध करते हुए तीनों शोहदों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला कांठ नगर का है। यहां के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती शाम बाइक द्वारा अपने मौसेरे भाई के साथ कुछ सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी।

जब वह नगर में ही कुमार पेट्रोल पंप के सामने पहुंची तो आए तीन शोहदों ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। उस पर अश्लील कमेंट भी किया। जिस पर युवती भड़क गई और उसने बाइक से उतरते ही तीनों शोहदों को पकड़ लिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


शोहदों द्वारा किए गए हमले से युवती भी घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शोहदों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसका सीएचसी में उपचार कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें