फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में सनसनीखेज वारदात: शराब खरीदने गए युवक की गला घोंटकर हत्या, शव की हालत देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 09 Oct 2024 09:14 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर (मुरादाबाद)

सार

खानपुर गांव में सतेंद्र यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक प्लाट में मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात ने बताया कि हत्या की जांच के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
जान गंवाने वाला सतेंद्र सिंह और परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव प्लाट में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुला ली। मृतक की पहचान पड़ोसी गांव बीजना निवासी सतेंद्र यादव (30) के रूप में हुई।

विज्ञापन


सतेंद्र मंगलवार रात से गायब था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भोजपुर क्षेत्र के बीजना निवासी सत्येंद्र कुमार मजदूरी का काम करता था। उसका बड़ा भाई राजवीर फैक्टरी में काम करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह को वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था।

शाम को वह घर वापस आ गया। कुछ देर घर में रुकने के बाद वह दोबारा पड़ोसी गांव खानपुर चला गया था। खानपुर से शराब खरीदने के बाद वह गांव आ गया था। मंगलवार रात करीब 10:00 बजे तक उसे गांव में ही देखा गया था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खानपुर स्थित एक प्लाट में उसका शव पड़ा था। उसके सिर, हाथ, पैर पर चोटों के निशान थे जबकि मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा उसके गले पर भी चोटों के निशान थे।

इसकी जानकारी मिलने पर मां फूलवती, भाई राजवीर, बहन कमलेश, प्रवेश एवं उपासना भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि मृतक के तहेरे भाई वीरू यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें हत्या कांड के खुलासे के लिए लगा दी गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें