फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी की जगह दूसरी महिला को रजिस्ट्री दफ्तर में खड़ा कर कराया जमीन का बैनामा, गवाह और अन्य पर केस

Mon, 28 Apr 2025 07:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थाना क्षेत्र में विवाहिता ने पति और उसके साथियों पर जमीन हड़पने और हत्या की धमकी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने दूसरी महिला को पेश कर उसकी कृषि भूमि का बैनामा करा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पति, उसके साथियों और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी जगह दूसरी महिला को रजिस्ट्री दफ्तर में पेश उसकी जमीन का बैनामा करा दिया। इसमें दो गवाह भी पेश किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। मझोला के भोला सिंह की मिलक निवासी रुखसाना ने तहरीर में बताया कि बिलारी के रुस्तम सराय में उसकी कृषि भूमि है। महिला का कहना है कि पति हामिद हुसैन उसकी जमीन को बेचना चाहता है।

महिला का कहना है कि 22 मार्च 2025 को उसने रजिस्ट्री दफ्तर में जानकारी कि तो पता चला कि उसके हामिद हुसैन ने मझोला के 28 सितंबर 2024 को भोगपुर मिठोनी निवासी सलाउद्दीन और अलाउद्दीन को गवाह बनाया और रजिस्ट्री दफ्तर में एक अज्ञात महिला को उसकी जगह खड़ी कर मुख्तारनामा आम अपने नाम करा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद हामिद ने बिलारी रजिस्ट्री दफ्तर में तीन अक्तूबर 2024 को मझोला के लाइन पार प्रकाश नगर निवासी प्रदीप कुमार के नाम जमीन का बैनामा करा दिया। इसमें भी सलाउद्दीन और अलाउद्दीन को गवाह बनाया गया है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने पति से शिकायत की तो उसने महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

पीड़िता का कहना है कि पति ने उसे धमकी दी है कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी जाएगी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें