Moradabad: कुत्ते के हमले में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत, 14 दिन पहले हुई थी वारदात.. मच गया कोहराम
Fri, 06 Sep 2024 11:13 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
सार
ठाकुरद्वारा में कुत्ते के हमले में घायल मासूम ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ठाकुरद्वारा इलाके में इन दिनों कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।
शरीफनगर गांव में कुत्ते के हमले में घायल श्यान (3) की इलाज के दौरान बुधवार को माैत हो गई। उसे 14 दिन पहले एक कुत्ते ने काटा था। मोहल्ला नई बस्ती निवासी शमीम अहमद के पुत्र श्यान पर घर के सामने ही 22 अगस्त को एक कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
उसके शरीर पर जख्मों के आठ निशान मिले थे। परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर उसको 22, 23, 26 और 30 अगस्त को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। पांचवां इंजेक्शन 05 सितंबर को लगाया जाना था लेकिन इससे पहले 04 सितंबर को देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीएचसी ठाकुरद्वारा के अधीक्षक डाॅ.राजपाल सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को देर शाम उनको इस बात बारे में जानकारी मिली है। बच्चे को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने और उसके इलाज के रिकॉर्ड की जानकारी के बाद ही इस बारे में अधिकृत रूप से कुछ कहा जाएगा।