महिला ने बताया कि उसने रुपये एक बैग में रख लिए थे। वह पैदल मंडी समिति से निकलकर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए और महिला को धक्का दे दिया। इसके बाद बैग लूट कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इसके बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई, हालांकि अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है । मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।