फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की करतूत: पति को मेला देखने के बहाने बुलाया, घर में जबरन घुस गए युवक...पत्नी के साथ जबरन की गंदी हरकत

Mon, 06 Nov 2023 10:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि मजदूरी के पैसे देने के बहाने पति को दो युवकों ने घर से बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचे तो युवक घर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे में दबंगों ने तमंचे से धमकाकर मजदूर की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह जघन्य कृत्य गांव के दो लोगों ने किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मूंढापांडे के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दो लोगों ने तीन नवंबर को उसके पति को मजदूरी के पैसे देने के लिए मूंढापांडे के मेले में बुलाया था।

विज्ञापन


आरोपियों ने पति से कहा था कि तुम पैसे लेने के बाद हमारे साथ मेला भी घूम लेना। महिला का आरोप है कि मेले में पति को छोड़कर दोनों आरोपी उसके घर में घुस में गए। कनपटी पर तमंचा तान कर आरोपी महिला को जंगल में ले गए। वहां बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपियों ने कहा कि यदि किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पत्नी ने घर पहुंचकर घटना से अपने पति को अवगत कराया। पीड़िता ने इस मामले में दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मूंढापांडे दीपक मलिक ने बताया कि आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें