फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मंडल में 7024 स्थानों पर होगा होलिका दहन, संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी

Sun, 24 Mar 2024 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

होली को लेकर मुरादाबाद मंडल की पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंडल भर में 7024 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। 
विज्ञापन
होली के मौके पर गश्त करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट है। मंडल के पांचों जिलों में 7024 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंडल में 155 क्यूआरटी तैनात की गई हैं। लोकसभा चुनाव और रमजान माह के बीच 25 मार्च को होली का त्योहार है।

विज्ञापन


इससे पहले 24 मार्च की रात मंडल के पांचों जिले मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर में 7024 स्थानों पर होली का दहन किया जाएगा। डीआईजी मुनिराज जी ने पांचों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ मीटिंग की और उन्हें निर्देशित किया है कि कहीं कोई नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव और रमजान माह के बीच होली का त्योहार है। इसे देखते हुए कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सभी को अलर्ट रहना है। डीआईजी के आदेश पर जनपद और थाना स्तरों पर शांति समिति की बैठक कराई गई हैं।
विज्ञापन


जिसमें लोगों को बताया गया कि होली का त्योहार मनाने वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे किसी व्यक्ति पर रंग न डालें, जिन्हें इससे एतराज हो। शांति से त्योहार मनाएं। किसी तरह का कोई विवाद व झगड़ा न करें। त्योहार शांति से संपन्न हो।

इसके लिए पुलिस का सहयोग करें। डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि अमरोहा में 1126, बिजनौर में 1877, मुरादाबाद में 1529, रामपुर में 1216, संभल में 1176 स्थानों पर होलिका दहन होगा जबकि अमरोहा में 32, बिजनौर में 26, मुरादाबाद में 21, रामपुर में 35 और संभल में 41 क्यूआरटी बनाई गई हैं।

ये क्यूआरटी थानों में मौजूद रहेंगी और कहीं किसी तरह के विवाद या झगड़े की सूचना पर तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी जाएंगी। इसके अलावा होलिका दहन के समय प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक पुलिसकर्मी, होमगार्ड या पीआरडी जवान मौजूद रहेंगे।

 

 

हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमें मुख्य चौराहों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी इन पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि मुख्य चौराहों और होली दहन स्थल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

 
विज्ञापन

होली पर शाम चार बजे के बाद खुलेंगी शराब की दुकानें 
जनपद में होली के त्योहार पर शाम चार बजे के बाद शराब की दुकानें खुलेंगी। आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया जनपद में 163 देसी शराब की दुकानें, 60 बियर, 61 अंग्रेजी शराब, एक मॉडल शॉप, दो प्रीमियम रिटेल और सात भांग की दुकानें हैं।

इन दुकानों का प्रति दिन खुलने का समय सुबह दस बजे से रात दस बजे तक है। होली के त्योहार को देखते हुए सोमवार को सभी दुकानें सुबह दस बजे की बजाए शाम चार बजे के बाद खुलेंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें