व्यावसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दर पांच से लेकर दस रुपये तक बढ़ाई गईं हैं। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एचसीएम और ईएमई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर बढ़ाया गया है। ओवरसीज वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर व्यावसायिक वाहनों को संचालित करने पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
नियामतपुर इकरोटिया मूंढापांडे टोल प्लाजा पर एक अप्रैल 24 से लागू होने वाली दरें
वाहन के प्रकार सिंगल यात्रा दोनों तरफ मासिक पास
कार,जीप वैन लाइट मोटर 150 230 5075
व्यावसायिक वाहन,मिनी बस 235 355 7870
बस और ट्रक 480 720 15975
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 730 1100 24390
ओवरसीज्ड वाहन 940 1410 31350
27 मार्च 23 को जारी पुरानी दरें
वाहन के प्रकार सिंगल यात्रा दोनों तरफ माह के पास
कार,जीप वैन लाइट मोटर 150 225 4950
व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 230 345 7675
बस और ट्रक 465 700 15575
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 715 1070 23785
ओवरसीज्ड वाहन 915 1375 30565