फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-हरिद्वार बाईपास पर लगा आठ घंटे जाम

Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खस्ताहाल पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर शनिवार को करीब आठ घंटे जाम लगा रहा। बीच सड़क गड्ढे में फंसकर  ट्रक खराब हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। ट्रक को हटाने के बाद जाम खुल सका। लेकिन नेशनल हाइवे पर वाहन रात भर रेंगते रहे। 
विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास को जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। बागड़पुर गांव के पास सड़क में गड्ढा हो गया। शुक्रवार की रात उस गड्ढे में फंस कर एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद बाईपास पर जाम लग गया। दोनों ओर करीब चार किलोमीटर तक वाहन खड़े हो गए।

आठ घंटे की जद्दोजहद के बाद ट्रक को वहां से हटाया गया तब जाकर हाइवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। एसएचओ राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे में ट्रक फंस गया था। इसके चलते जाम लग गया। इसकी सूचना डीएम और कमिश्नर को दे दी  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें