फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: छात्रा को रात में घर से स्कूल ले गया, फिर मौके पर की छेड़खानी, विरोध करने पर मारने की धमकी

Thu, 09 Nov 2023 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

 पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फिर से उसके परिजनों को धमकी देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली दसवीं की छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय नितिन नाम का युवक परेशान कर रहा था।

विज्ञापन


आरोप है कि एक नवंबर की रात आरोपी नितिन स्कूल की छत से होकर उसके घर पर आ गया। आरोपी नितिन छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ स्कूल परिसर में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाया तो उसके पिता और भाई वहां पहुंच गए। इसी बीच आरोपी धमकी देकर चला गया।

पीड़िता के पिता ने इस मामले की शिकायत आरोपी के पिता भूकन सिंह, भाई राहुल, मां से की तो उन्होंने अभद्रता की और मारपीट करके भगा दिया। अगले ही दिन आरोपियों ने माफी मांग कर समझौता कर लिया।
विज्ञापन


3 नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपियों ने एक बार फिर ने छात्रा के पिता के साथ अभद्रता की और पीड़िता को अगवा करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी नितिन, उसके पिता भूकन, भाई राहुल, मां और बहनोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें