फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप में मिली 18760 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आने के नौ दिन बाद दूसरी खेप भी आ गई। शनिवार को कोरोना वैक्सीन की 18660 डोज मुरादाबाद पहुंच गई। बरेली से आई दूसरी खेप में भी जिले को कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। पहली खेप में जिले को 22950 डोज मिली थीं।
विज्ञापन

देश के साथ मुरादाबाद में भी 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। इसके लिए 14 जनवरी को बरेली से कोरोना वैक्सीन की 22950 डोज मुरादाबाद पहुंच गई थी। 16 और 22 जनवरी को दो दिन चले टीकाकरण अभियान में 2510 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। 2510 डोज का इस्तेमाल हो चुका है। इन स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज देने के लिए 2510 डोज रिजर्व कर लिया गया है। शनिवार शाम वैक्सीन की दूसरी खेप भी मुरादाबाद पहुंच गई। दूसरी खेप में कोविशील्ड वैक्सीन की 18660 डोज मिली है। जिसे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के कार्यालय में बने वैक्सीन भंडारण केंद्र में रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की 18660 डोज और मिल गई है। आने वाले टीकाकरण दिवसों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें