फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर चार वर्षीय मासूम की मौत, पांच घंटे की खोजबीन के बाद मिला शव

Sun, 17 Mar 2024 10:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कुंदरकी में ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से चार साल के मासूम की जान चली गई। उसका शव पांच घंटे बाद बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अहद रजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पांच घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव मिला। कुंदरकी के थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मोहम्मद जावेद ईट भट्ठे की ट्रैक्टर ट्राॅली पर मजदूरी करता है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम जावेद पड़ोस के ही गांव अहमदनगर जैतबाडा निवासी मोहम्मद उवैस के भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरने के लिए गया था, इसी दौरान जावेद का चार वर्षीय बेटा अहद रजा भी ट्रैक्टर ट्रॉली पर साथ में चला गया। इसके बाद जावेद ट्रॉली में ईंट भरने लगा और उसका मासूम बेटा आसपास खेलने लगा।

मजदूर का बेटा नल के पास खेलते हुए चला गया, जहां पर पानी की होदिया बनीं हुई थी। जिसमें बालक हौज में गिरकर डूब गया। जावेद ने ट्रॉली में ईंट भरने के बाद जब अपने बेटे को देखा तो उसका बेटा नहीं मिला। रात्रि 11:00 बजे के बाद जब खोजबीन करते हुए हौज के पास पहुंचे तब यह बालक का शव हौज के अंदर पानी में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन


मजदूर जावेद ने बताया कि उसका बेटा अहद रजा उससे बहुत ज्यादा लगाव रखता था और उसी के पास रात में भी सोता था, जावेद के तीन बेटों में अहद रजा सबसे बड़ा था। बच्चे की मौत से परिजन गमजदा नजर आए। मासूम बेटे की मौत पर उसकी मां नरगिस और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें