त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। पंजाब व जम्मू से पूर्वांचल के लिए चार जोड़ी ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें मुरादाबाद बरेली व लक्सर होकर गुजरेंगी। इनमें से एक ट्रेन 19 अक्तूबर से, दूसरी 25 अक्तूबर से, तीसरी दो नवंबर से और चौथी ट्रेन पांच नवंबर से चलेगी। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, बरौनी, पटना आदि जाने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली सद्भावना दून एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें 17 से 28 अक्तूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। लखनऊ मंडल के जौनपुर-जफराबाद-जौनपुर सिटी रेल खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर के बीच चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18 से 27 अक्टूबर को, आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14018-17) 18, 19, 25 व 26 अक्तूबर को लखनऊ-प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी।
सद्भावना एक्सप्रेस (14007) 18 व 20 अक्तूबर को, सद्भावना एक्सप्रेस (14015) 17 अक्तूबर को बनारस-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश के लिए चलने वाली दून एक्सप्रेस 16 से 27 अक्तूबर तक फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली लखनऊ होकर चलेगी।
जम्मू तवी से बनारस जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 16 से 27 अक्तूबर तक लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 16 से 27 अक्टूबर तक लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी।
देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस 18, 21 और 25 अक्तूबर को लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी। चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 16, 19, 23 और 26 अक्तूबर को लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-बनारस होकर चलेगी।