फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सेना में भर्ती के नाम पर पांच लाख की ठगी, रुपये मांगने पर धमकी, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन पर केस

Sun, 24 Sep 2023 11:05 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सोनकपुर निवासी कुंवरपाल सिंह ने बताया कि जनवरी 2022 में नगालैंड में आर्मी फिजिकल टेस्ट के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को बड़ा असफर बताकर उससे ठगी कर ली। जब उससे पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनकपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे सेना में भर्ती कराने के नाम पर पांच लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


सोनकपुर के जिगनिया निवासी कुंवरपाल सिंह ने बताया कि जनवरी 2022 में नगालैंड में आर्मी फिजिकल टेस्ट के दौरान एक युवक ने सुरेंद्र सिंह को लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर फोन नंबर दिया था। उसने बताया था कि सुरेंद्र सिंह सेना में एओसी रेजिमेंट कोलकाता में कार्यरत हैं।

आरोपी ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रुपये तय कर किए। आरोपी ने 40 लाख नकदी और पांच लाख 40 हजार रुपये सुरेंद्र द्वारा बताए गए व्यक्ति उपेंद्र उर्फ नरेंद्र के खाते में डलवाए। इसके बाद उसे फर्जी ज्वाइन लेटर दे दिया।
विज्ञापन


नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें